https://www.indianvoice24.com के लिए कछौना से विशेष समाचार :
शनिवार प्रातः कछौना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुड मॉर्निंग व एंटी रोमियो टीम रूटीन भ्रमण पर निकली थी । इस टीम में महिला कॉन्सटेबल रिंकी, महिला कॉन्सटेबल नीतू यादव और महिला कॉन्सटेबल दीपा यादव शामिल थीं । सर्दी में नंगे पैर ठिठुरती महिला के पैरों के दर्द को महसूस करते हुए महिला पुलिस ने चप्पलें व मोज़े की व्यवस्था की ।
मालूम हो कि इन महिला कॉन्सटेबल्स को सड़क पर एक महिला इस कड़कड़ाती ठण्ड में नंगे पैर या बिना चप्पल/जूते पहने जाती दिखी । कछौना पुलिस की इन महिला कॉन्सटेबल ने मानवता का उत्तम उदाहरण देते हुए तत्काल चप्पल और मोजे मंगाकर उस महिला के पैरों में पहनवाए । कछौना पुलिस का मानवीय प्रयास भूरि-भूरि प्रशंसा के योग्य है ।