भव्य होगा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह

बदायूँ : स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है । उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार युवा संभाग के जिला मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध राय सक्सेना ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी 2020 को महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल कल्याण नगर बदायूं में डांस के ऑडिशन कराए गए । भाषण के लिए भी ऑडिशन लिए गए, जिसमें कासगंज की परी सक्सेना, बिसौली की रश्मि सक्सेना ,बदायूं आराध्या सक्सेना आदि के अलावा बहुत से नन्हें कलाकारों का चयन किया गया जो स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे ।

स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का एक और विशेष आकर्षण रहेगा शहर के प्रसिद्ध कवि श्री शमशेर बहादुर आंचल जी का एकल काव्य पाठ । इसके अलावा जयंती समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा । नौजवानों को जागृत करते हुए उन्हें यथा योग्य मंच प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा । अंत में मीडिया प्रभारी श्री अनिरुद्ध राय सक्सेना ने सभी चित्रांश बंधुओं का आह्वान करते हुऐ कहा कि सभी चित्रांश बंधु दिनांक 12 जनवरी 2020 को दोपहर 11:00 बजे नगर पालिका सभागार बदायूं में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें ।