मण्डल अध्यक्ष ने विद्यालयों में जाकर CAA के बारे में दी जानकारी

रामू बाजपेयी


पाली(हरदोई)- शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पाली मण्डल के अध्यक्ष शिवम तिवारी के द्वारा नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन व पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यालय के बच्चों को जानकारी दी गयी।

मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि नागरिकता कानून लागू होने से किसी भी धर्म के लोगों को देश से नही निकाला जाएगा बल्कि इसके लागू होने से देश मे वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता का अधिकार मिलेगा जिससे वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन सुगम बना सकते है।

कानून के संशोधन से पूर्व देश की नागरिकता उन्हें दी जाती थी जो 11 वर्षों तक देश मे रह चुके हो परन्तु अब उनको दी जाएगी जो कम से कम 5 वर्ष से देश मे रह रहे है। इसे लागू करना ईसलिये भी जरूरी था क्योकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रह रहे गैर मुस्लिमों पर अत्यधिक अत्याचार हो रहे थे उन्होंने वहां से आकर भारत मे शरण ली परन्तु उनकी स्थिती बद से बदतर थी कानून लागू होने से उनकी स्थिति में सुधार होगा वह भो सभी भारतीयों की तरह देश मे रहेंगे। यह कानून देशहित में है सभी को इसका समर्थन करना चाहिए और लोगो को जागरूक करना चाहिए।

इस अवसर पर आशुतोष मिश्र, देवेश बाजपेयी,अनुपम अग्निहोत्री, सुनील शुक्ल, रामप्रकाश, राकेश रंजन, बागीश, नन्द किशोर शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।