भवानीमंडी:-(राजेश पुरोहित) देश की जानी मानी संस्थान साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के गीतशाला मंच पर दिनांक 15जनवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक शानदार सभी भाषाओं से समाहित सांस्कृतिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे विभिन्न प्रदेशों के 50 साहित्यकारों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ०मीना भट्ट जी जबलपुर से आ०राजवीर सिंह जी अध्यक्ष साहित्य संगम संस्थान आ०छाया प्रभु सक्सेना और आ०राजलक्ष्मी शिवहरे जी हमारे विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आदरणीय डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से आंरभ हुआ इस कार्यक्रम का शानदार संचालन गीतशाला मंच की अध्यक्षिका और इस कार्यक्रम की संयोजिका सरोज सिंह राजपूत ठाकुर और उनकी सहयोगी रही आ०लता सगुण खरे कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष उद्बबोधन के बाद सभी साहित्यकारो को साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ०राजवीर सिंह जी के कर कमलो से भास्कर सम्मान से सम्मानित किया गया।