शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली-
कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से देश पर संकट को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण चौक बघौली चौराहा पर स्थित मां यशोदा पब्लिक इंटर कॉलेज/कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक अरविंद कुमार पाल ने शिक्षकों के साथ बैठक कर बच्चों के अभिभावकों से 3 माह की फीस न लेने की घोषणा की ।
बताते चलें कि बघौली चौराहा पर स्थित मां यशोदा पब्लिक इंटर कॉलेज तथा कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक अरविंद कुमार पाल ने कोरोना वायरस महामारी के चलते विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर अप्रैल-मई तथा जून माह की सभी कक्षाओं की फीस माफ़ करने की घोषणा की । विद्यालय के छात्रों को मीडिया के माध्यम से घरों से बाहर न निकलने तथा घरों में ही रहने की अपील करने के साथ ही सभी छात्रों के कुशल तथा स्वस्थ रहने की कामना की । विद्यालय प्रबन्धक अरविंद कुमार पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों की 3 माह की फीस माफ़ की जा रही है । सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि शासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग प्रशासन का पूरी तरह सहयोग करें, जिससे कोरोना को हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की जा सके ।