देश और दुनिया में कोरोना वायरस (covid19) वैश्विक स्तर पर महामारी के रूप में फैला हुआ है तो वहीं जनता के रक्षक , जनप्रतिनिधि , समाज सेवक स्तर से एवं जनसहयोग से गरीबों में राशन किट बांट रहे हैं, जिससे कि लोगों को भूखे पेट न रहना पड़े । देश के प्रधानमंत्री एवं यूपी सूबे के मुखिया ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने देंगे, न भूखा सोने देंगे व सभी को राशन मिलेगा । बदायूँ में जनप्रतिनिधि, समाज सेवक एवं जनसहयोग स्तर से गरीबों में राशन किट बांटी जा रहीं हैं ।
भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी भूखा न सोए । लॉकडाउन के कारण गरीबों ,मजदूरों ,बेसहारा लोगों को इस समय परेशानी हो रही है इसलिए हम उसकी चिंता करते हुए भोजन सामग्री की किट बांट रहे हैं । सभी राशन सामग्री राशन किट के रूप में वितरित की जा रही है एवं सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किये गए हैं । इस मौके पर राजेन्द्र कुमार डिप्टी मैनेजर, पंकज रस्तोगी, पुनीत कुमार, तुषार श्रीवास्तव, हर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे ।