69000 शिक्षक भर्ती में सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाढ्रा ने 69000 शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी पर कहा है कि यह घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना आदि ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं।

श्रीमती वाढ्रा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।