कोरोना पेशेंट को ग़लत नहीं बल्कि कोरोना वारियर्स के रूप में देखें

बरेली शहर विधायक अरुण कुमार के भतीजे एवं भाजपा युवा मोर्चा पूर्व महानगर महामंत्री अमित सक्सेना; जो कोविड19 से उबर कर घर आए हैं; से IV24 के प्रतिनिधि की आज कोरोना से जंग के विषय में वार्ता हुई । जिसमें उन्होंने बताया कि लंबे समय तक कोरोना से लड़ने के बाद आज अच्छा महसूस कर रहा हूं । लेकिन एक दुख भी महसूस कर रहा हूं कि समाज के लोग कोरोना पेशेंट को गलत नजर से देख रहे हैं और उनको समाज का दुश्मन मान रहे हैं । मैं कहना चाहूंगा; ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि जहां पर आप दूसरे का अपमान कर रहे हैं; वहां पर आप खुद को रख कर देखें । क्योंकि यह कैसी बीमारी है जो किसी को भी हो सकती है ।

श्री सक्सेना ने कहा इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि पेशेंट को कोरोना पेशेंट की नजर से ना देखते हुए, पेशेंट को कोरोना वारियर्स के रूप में देखें और उसके परिवार परिवार की हौसला अफजाई करें । साथ ही किसी कोरोना वारियर्स या उसके परिवार को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 6397974540 पर संपर्क कर सकते हैं, हर संभव मदद की जाएगी ।