● जिला कौशांबी के अजुहा नगर में कोरोना पाजिटिव वृद्ध की मौत के बाद सी एम ओ कौशांबी ने जारी किया एलर्ट ।
● कैंटोनमेंट जोन सब्जी मंडी एरिया से एक सौ लोगों का लिया गया सैम्पल ।
कौशाम्बी (यूपी) : कौशाम्बी जनपद के नगर पंचायत अजुहा में एक सप्ताह से कोरोना महामारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वार्ड नम्बर 2 सब्जी मंडी में दूसरा कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद कैंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कोरोना पाजिटिव परिवार के संपर्क में आने वाले 250 मीटर की परिधि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कडा की स्वास्थ्य टीम द्वारा 02/07/2020 को एक सौ लोगों का सैम्पल लिया गया।
डॉक्टर आसिफ सिद्दीकी ने हाट स्पाट एरिया के नागरिकों को सोशल डिस्टेंसबनाए रखने, जरूरी कार्य हो तो मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने, साबुन से हाथ धोने व बातचीत के दौरान 2 मीटर की दूरी बनाए रखने की सलाह दिया। फिर भी आदतों में सुधार नहीं किया गया तो गंभीर हालात हो सकते हैं। कोरोना महामारी से पूरे जनपद में डर का माहौल पैदा हो गया है।
ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट