मंझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शाहाबाद पिहानी मार्ग पर पैदल मार्च किया और अराजक तत्वों को सख्त हिदायत देते हुए आगाह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जो अराजकता क्षेत्र में मौजूद हैं वह या तो कानून का पालन करें या क्षेत्र छोड़कर चले जाएं । अगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो इन अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही से जहाँ आम जानमानस में खुशी की लहर दौड़ गई वही अराजक तत्वों में हड़कम्प मच गया है।