कौशाम्बी। जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने सभी थानों को कस्बों में पैदल मार्च करने के लिए निर्देशित किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के अनुपालन में नगर पंचायत अजुहा चौकी उपनिरीक्षक अजहर जमाल मय हमराही पूरे नगर में पैदल मार्च कर आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों तथा नगरवासियों से अपील किया है और उन्होनें कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था में बाधक बना तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से एम डी मौर्य की रिपोर्ट