सिराथू, कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित भैरव बाबा देवस्थान से पुलिस ने 3 नाबालिग जेब कतरों को गिरफ्तार किया है।
आपको बताते चलें कि हर मंगलवार की तरह आज भी भैरव बाबा में दर्शनार्थी पूजन अर्चन करने के लिए आए थे। देवस्थान में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों को तैनात किया था। जेब कतरों ने बताया कि टकली पुत्री धारा सिंह 13 वर्ष, गोपाल पुत्र मोहन 14 वर्ष, पुन्ना पुत्र विजय लगभग 15 वर्ष निवासी भरवारी थाना कोखराज (राजस्थानी) में डेरा डालकर रहते हैं। भैरव बाबा अजुहा मेला से तीनों के पास से जामा तलाशी के दौरान एक चांदी का कंगन, धारदार औजार ब्लेड बरामद किया गया है। यह तीनों शातिर जेब कतरे भीड़ में आए हुए श्रद्धालुओं का जेब काटने का प्रयास कर रहे थे।
पूछताछ के दौरान जेबकतरे पुन्नू व गोपाल ने बताया कि हम पहले भी जेल जा चुके हैं। पकड़े गए जेब कतरों से क्षेत्र में हुई घटनाओं के बारे में पूछताछ स्थानीय पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही नहीं की गई थी।