आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 5 अप्रैल 2022 को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सद्भावना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री आकांक्षा राणा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर किया।
दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया । नाकआउट बेस पर हुई इस प्रतियोगिता में प्रशांत श्रीवास्तव एवं प्रशांत निगम की टीम ने डॉ अवनीश पांडे एवं हंसराज कुशवाहा की टीम को तीन सेटों तक चले कांटे के मुकाबले में हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
इस अवसर पर अमृत महोत्सव प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानंद गुप्ता जिला विकास अधिकारी एके सिंह क्रीडा अधिकारी, मनीष कुमार मिश्रा, सोनेलाल मिश्रा, राजवीर सिंह, मनीष राठौर आदि उपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानंद गुप्ता ने विजयी टीम को बधाई दी।