तेज रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

कौशाम्बी। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंगवा का बाग के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डम्फर चालक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि पूरामुफ्ती थाना के मंहगाव निवासी अर्जुन पुत्र राधेश्याम पाल लगभग बीस वर्ष मोटर साइकिल से तहसील किसी काम से गया था। अपने घर वापस आते समय पुरामुफ्ती थाना के अन्तर्गत गुंगवा की बाग के समीप सामने से आ रहे डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अर्जुन पाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट