मृतकों के परिजनों से मिले सांसद, परिजनों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव की एक बारात देवीगंज के एक गार्डन से संपन्न हुई थी । कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत कुछ महिलाएं वाहन से घर जा रही थी । देवीगंज मार्ग पर चौराहे के पास अचानक गाड़ी के ऊपर ट्रक पलट जाने से ड्राइवर सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी । घटना की सूचना पर गुरुवार को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर शहजादपुर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया।

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मृतकों के प्रति हम लोग भी दुखी हैं । और आप लोगों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है । हम प्रशासन से हर संभव मदद की कोशिश करेंगे । इस मौके पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित तहसील प्रशासन और कोखराज पुलिस मौके पर मौजूद रहे ।