कौशांबी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर के स्मृति मंदिर परिसर रेशीमबाग में चल रहा है । विद्यार्थी परिषद के इस अधिवेशन से देश के प्रत्येक
जिले में लाइव प्रसारण के माध्यम से नगर इकाई ,कालेज इकाई के कार्यकर्ताओं जुड़े ।
आज कौशाम्बी जिले के अझुवा नगर में रमादेवी शिवमंगल प्रसाद महाविद्यालय में फीता काटकर और सरस्वती व विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया । प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण को जिले के सिराथू, मंझनपुर, भरवारी, करारी, दारा नगर, चरवा, मनौरी नगर इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अधिवेशन देखा । इस मौके पर अतिथि अजय कुमार त्रिपाठी ,इस मौके पर अनूप कुमार त्रिपाठी पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य , RSS जिला संपर्क प्रमुख के कार्यकर्ता अनिल जिला संगठन मंत्री, शैलेश अग्रहरि जिला संयोजक ,अनुराग SFD जिला संयोजक,रिचा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,अनुज नगर मंत्री अझुवा, महेंद्र नगर अध्यक्ष, धीरज, संतोष, शनि, संजय, आशीष, अमन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।