अखिल भारतीय साहित्य परिषद् भवानीमंडी ने होली पर किया रचनाकारों का सम्मान

भवानीमंडी :- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी ने शनिवार को सात रचनाकारों का होली के रंगोत्सव पर सम्मान किया।

परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश पुरोहित ने बताया कि होली के शुभ अवसर पर शनिवार को परिषद के मुख्य मंच पर वीडियो कवि सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें श्रेष्ठ काव्य पाठ की प्रस्तुति देने वाले सात रचनाकारों को काव्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान रचनाकारों को डॉ. राजेश पुरोहित के कर कमलों से प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में सुनील राठौर महावीर प्रसाद जैन डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भेरूलाल नागर नखराला प्रमोद जैन पिंटू रामप्रीत आनंद आशारानी जैन आशु के नाम प्रमुख हैं।