कुसुमलता कुसुम के कर कमलों से हुआ कवित्तरंग पुस्तक का शानदार विमोचन

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान घनाक्षरीशाला में रंगोत्सव समारोह में आई भिन्न-भिन्न घनाक्षरियों को संकलित कर बहुत ही खूबसूरत पुस्तक “कवित्तरंग” का रूप दिया गया। जिसमे पूरे भारत वर्ष के रचनाकारों ने अपने भावों की पिचकारी से पुस्तक को रंगीन बनाया।

संगीता मिश्रा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि इस खूबसूरत पुस्तक का शुभ विमोचन आ.कुसुमलता कुसुम जी ने शुक्रवार सायं 6 बजे घनाक्षरी शाला में लाइव आकार बहुत ही शानदार तरीके से किया। आ.कुसुमजी ने पुस्तक के एक-एक पृष्ठ का बारीकी से आंकलन किया और बहुत ही खूबसूरती से सभी रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने अनुज एवं संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.कुमार रोहित रोज जी का घनाक्षरी के माध्यम से आभार एवम धन्यवाद प्रकट किया जो बहुत ही हृदय स्पर्शी था।

अंत में आ.कुसुमलता जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.राजवीर सिंह मंत्र जी का आभार प्रकट किया जिनके अथक प्रयासों से आज संगम इस मुकाम पर पहुंचा है और निरंतर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विमोचन समारोह पूरे आधे घंटे चला और सबकी उपस्थिति ने समारोह को जीवंत रखा। टिप्पणियों और शुभकामना की वर्षा अंत होती ही रही और पूरे जोश और जुनून में कार्यक्रम संपन्न हुआ।