भवानीमंडी :- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका के होली विशेषांक का विमोचन शनिवार रात सम्पन्न हुआ।
प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा साहित्य दर्शन ई पत्रिका नियमित प्रकाशित हो रही है। यह वर्ष 02,अंक 33 होली विशेषांक हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इस विशेषांक में विभिन्न राज्यों के 35 रचनाकारों की काव्य रचनाएँ मल्टीकलर पेज पर सचित्र प्रकाशित की गई। इस विशेष अंक को सजाने तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य परिषद के सह अलंकरण प्रमुख मयंक राज शर्मा ने किया। जिसका ऑनलाइन विमोचन समारोह मुख्य मंच पर किया गया। विमोचन कवि बन्धु भेरू चौहान के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि कवि बन्धु भेरू चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र आचार्य राजन ने की। विशिष्ट अतिथि मयंक राज शर्मा विशेष सानिध्य प्रखर कविराज । कार्यक्रम का शानदार संचालन डॉ. राजेश पुरोहित द्वारा किया गया।