अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार की जाएगी कड़ी काररवाई

शासन की मंशानुरूप अपरजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी के नेतृत्व में आज नगर पालिका परिषद हरदोई के अंतर्गत नई बस्ती वार्ड नंबर 14 मे नालियों की साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से पटिया आदि डालकर किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया गया तथा उस स्थान की सफाई करवाई गई।

अपरजिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा रखने में लोगों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला तथा नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।