पटेल नगर व रामनगर नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया : देवांशी दीक्षित

अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कुरसठ देवांशी दीक्षित ने बताया है कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार आज तहसीलदार बिलग्राम तथा नामित नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से नगर भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान वार्ड पटेलनगर व रामनगर नाले पर किये गये अतिक्रमण को तुड़वाया गया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड मे लोग से अपील की गयी कि सड़क, फुटपाथ, नाली, नाला आदि पर अतिक्रमण न करे। पुनः निरीक्षण में इस प्रकार का कोई भी कृत्य पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इसी के साथ नगर में निराश्रित गौवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें 2 निराश्रित गौवंशों को गोशाला मे निरुद्ध किया गया।