बूथ सशक्तिकरण के तहत विधायक ने लाभार्थियों से किया संवाद

कछौना, हरदोई। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कछौना मंडल के ग्राम सुन्नी, अंटा, मढ़िया, भवानीपुर, भीरीघाट बूथों पर लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की योजनाओं को अवगत कराया। विधायक ने बताया सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देकर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्र व्यक्तियों को सीधे दिया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ० सुशील कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा सहकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को मजबूत कर रही है। अब उन्हें अपने कृषि कार्य के लिए बिचौलियों से पैसा नहीं लेना पड़ता है। पहले किसान सूदखोरों के मकड़जाल में हमेशा कसे रहते थे। इस योजना से किसानों को निजात मिल गई। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके, इसलिए समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान, मक्का आदि फसलों की खरीद की जा रही है। जिसका सीधे पैसा किसान के खाते में जाता है। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। महिलाएं खुलकर बाहर निकल रही है।

ग्राम सभा सुन्नी में किसानों ने विधायक के समस्त छुट्टा गौवंशों की समस्या रखी। जिसमें किसानों ने बताया छुट्टा गौवंशों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। फसल को बचाने के लिए रात रात भर रतजगा करना पड़ता है। छुट्टा गौवंशों की ज्वलंत समस्या है। विधायक ने किसानों से बताया सरकार छुट्टा जानवरों को लेकर गंभीर है। ग्राम सभाओं में अस्थाई गौशाला, वृहद गौशाला, कान्हा गौशाला बनाए जा रहे हैं। किसानों को छुट्टा गौवंशों को पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है। विधायक सीधे ग्रामीणों के घर पहुंच कर हालचाल लिया। अपने बीच विधायक को पाकर लोग उत्साहित हो गए। सरकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने चुनावी मोड़ पर कार्य कर रही है। वह अभी से 2024 की तैयारी जमीनी स्तर पर कर रही है। इस आयोजन से जनप्रतिनिधियों से सीधे लोगों का संवाद हो रहा है।

इस जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ० शिवराज सिंह पटेल, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जित वर्मा, ग्राम प्रधान महेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रधान हरिनाम रावत, शैलेंद्र कुमार, अनिल द्विवेदी, अनूप सिंह, भैया लाल द्विवेदी, सनोज राठौर, डॉ० नृपेंद्र वर्मा आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता