“कमल-संदेश-बाईक- रैली” के सफल क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में हुई बैठक

कछौना-बालामऊ(हरदोई):* भारतीय जनता पार्टी के 17 नवम्बर को होने वाले महत्वपूर्ण अभियान “कमल-संदेश-बाईक-रैली” के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार को बालामऊ विधानसभा के भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भाजपा के कछौना, बेहंदर, कोथावां मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक ने बैठक में कार्ययोजना के बारे में बताया कि 17 नवंबर को पार्टी प्रदेश स्तर पर कमल संदेश बाईक रैली निकाल रही है।जिसमें लाखों कार्यकर्ता प्रतिभाग करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आज इसी क्रम 32-मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में होने वाली बाईक रैली के संबंध में बैठक आहूत की गई है। 17 नवंबर को कछौना, कोथावां व बेहंदर आदि मंडलों से सभी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ संडीला के भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में प्रातः 11 बजे एकत्र होंगे व वहीं से रैली प्रारंभ होकर अतरौली रोड-बाईपास सेंट थेरसा रोड से होते हुए लखनऊ-हरदोई रोड पर संडीला चौराहा से पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से महराज सल्हीय जी की मूर्ति के पास रैली का समापन करेंगे। जिसकी दूरी लगभग पांच किलोमीटर होगी।

बैठक में बाईक रैली के क्रियान्वयन व दायित्वों को लेकर परिचर्चा भी की गई।रैली में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से विधायक व मंडल अध्यक्ष ने हेलमेट पहनने की भी सलाह दी। बैठक के समापन के बाद विधायक ने लोगों की समास्याऐं भी सुनी व उनके निस्तारण हेतु अग्रेषित करने का आश्वासन दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, जिला विस्तारक सुरेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अर्जित वर्मा, जिलामंत्री रोहित वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश अस्थाना, मडंल महामंत्री अनूप दीक्षित, नवीन पटेल व मंडल पदाधिकारियों में योगेंद्र शुक्ला, पुनीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, लाल्ता सिंह व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक राधारमण शुक्ला (पंकज) एवं सेक्टर संयोजक एस.बी.सिंह सेंगऱ, अनिल द्विवेदी, शिवम मिश्रा, भैय्यालाल, बनवारी लाल, शौर्य सिंह, हर्ष द्विवेदी सहित कोथावां व बेहंदर मंडल के कई पदाधिकारी/कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।