औद्योगिक क्षेत्र मे प्रदूषण सम्बन्धी नियमो के नाम पर ठगी करने वाला गिरिफ़्तार

कछौना, हरदोई। कछौना क्षेत्र सहित औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी नियमों के नाम पर एक शातिर ठग जमकर अवैध वसूली करता था। जिसे कछौना पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज करके सघन जांच शुरू कर दी है। जिससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना का इजाफा हुआ है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

      बताते चलें कछौना क्षेत्र सहित औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों इकाइयां स्थापित है। सैकड़ों नर्सिंग होम भी संचालित हैं। जिन्हें प्रदूषण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। वही प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए आवश्यक रखरखाव करना आवश्यक है। जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो, जिसकी प्रदूषण बोर्ड द्वारा समय समय का उद्योग इकाइयों, ईंट भट्ठों व नर्सिंग होम का निरीक्षण किए जाने का प्रावधान है। इसी का फायदा उठाते हुए एक शातिर नवीन चन्द्र यादव पुत्र प्यारे निवासी गणेश नगर रावतपुर जनपद कानपुर जो फर्जी कंपनी के माध्यम से ईटीपी व एसटीपी प्लांट लगाने का कार्य करती है। इस ठग ने कछौना क्षेत्र सहित अन्य जनपदों में विभिन्न इकाइयों और संस्थानों के मालिकों से प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन की बात करके वह प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से अच्छे संबंध का हवाला देकर जमकर अवैध वसूली करता था। 

इसी क्रम में कछौना पुलिस को मुखबिर द्वारा गोपनीय सूचना मिली। पुलिस टीम ने सांयकाल दबिश डालकर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 420, 406, 384, 506 में मुकदमा पंजीकृत पूछताछ की जा रही है। आरोपित ने बताया वह प्रतिष्ठानों व औद्योगिक इकाइयों में ईटीपी व एसटीपी प्लांट लगवाने व अन्य प्रदूषण संबंधी कार्य के लिए कहता था। उसने स्वीकार किया है कि वह कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, फिरोजाबाद, जूनागढ़ (गुजरात) आदि क्षेत्र में अवैध कृत्य किए हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता