कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में जल शक्ति मंडल के कपिल डोगरा दोबारा जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की सिया प्रथम, आकृति द्वितीय, और दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। राशि, कशिश, मुक्ता, श्रुति, शिनम, स्मृति, प्रथम रोहित, श्रुति, महक, सुहानी, मुस्कान, मानसी, तन्वी, साक्षी, शुभम इत्यादि बच्चों ने भी सुंदर-सुंदर चित्रकारी करके जल सुरक्षा का संदेश दिया।
कपिल डोगरा ने अपने वक्तव्य में बच्चों को जल का महत्व, जल की सुरक्षा और अपने आसपास जलाशय को साफ रखने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यापक उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, विमल सागर, डिंपल कुमार, रविंदर कुमार, अमीचंद और सुनील कुमार का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहा।