गर्भवती, धात्री व कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों का रिकार्ड रखें अपडेट

विगत दिवस मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने ग्राम भदैचा के मजरा कुतुआपुर के प्राइमरी पाठशाला में संचालित आगंनवाड़ी केन्द्र पर वीएचएनडी के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय मौके पर एएनएम द्वारा टीकाकरण एवं औषधियों के वितरण का कार्य किया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वयस्क एवं बच्चों की वजन मशीन, रक्तचाप मशीन, हीमोग्लोबीन मीटर, एचबी टेस्ट किट, थर्मामीटर की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। साथ वीएचएनडी पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं का निरीक्षण किया गया और वीएचएनडी दिवस पर जन सामान्य को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की गयी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को गर्भवती, धात्री एवं कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों का रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुरसा डा० हेमन्त राजपूत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर० के० सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा एवं खण्ड विकास अधिकारी, सुरसा डॉ० राम प्रकाश साथ में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, एएनएम, आशा आदि ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कौशल विकास मिशन के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण केन्द्र, सेमरा चौराहा, हरदोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंजीकृत 54 बच्चों के सोपक्ष मात्र 09 बच्चे ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए पाये। 02 प्रशिक्षक के सापेक्ष मौके पर 01 ही प्रशिक्षक उपस्थित थे। केन्द्र पर मानक के अनुरूप इण्टरनेट ब्राण्डिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर यथा कम्प्यूटर आदि एवं आधार भूत सुविधाएं शौचालय, पंखे आदि उपलब्ध नहीं थे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त सेण्टर के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए इस सेण्टर को तत्काल निरस्त करने व जिला समन्वयक, एमआईएस को मानकों के विपरीत सेण्टर को संचालित कराने एवं मुख्य विकास अधिकारी को अगवत न कराने हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करके एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिये गये व जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन/प्राचार्य, आईटीआई को कठोर चेतावनी निर्गत की गयी साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सोमवार तक सभी सेन्टरों की फाईल अनुमति हेतु प्रेषित करने के निर्देष दिये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र संचालन निर्मल कुमार त्रिवेदी, कम्प्यूटर अध्यापक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहें।

मुख्य विकास अधिकारी दूसरे सेन्टर फ्रंटलाईन ग्लोबल सर्विस बावन चुंगी,हरदोई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 108 बच्चों के सापेक्ष 76 बच्चे प्रशिक्षणरत पाये गये। 05 प्रशिक्षक के सापेक्ष मौके पर 05 उपस्थित थे। इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं आधारभूत सुविधायें व्यवस्थित पायी गयी। एक कमरे में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था न होने पर तत्काल करवाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र पर सेण्टर मैनेजर दीप्ति सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।