घर से नाराज होकर भागा 14 वर्षीय किशोर, माँ ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदा होने की रिपोर्ट

कछौना, हरदोई। पीड़ित शिक्षिका सावित्री देवी पत्नी अनिल कुमार पटेल निवासी ग्राम व पोस्ट सुल्तानपुर थाना सुजानगंज जिला जौनपुर की है, वह वर्तमान समय में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी में शिक्षक पद पर तैनात हैं। इस समय डॉक्टर सुशील अग्निहोत्री पुत्र रामस्वरूप निवासी रामनगर कछौना के घर में किराए पर रहतीं हैं।

शनिवार को पीड़िता आवश्यक कार्य से हरदोई गई थी, उसी दौरान उसका पुत्र आदित्य पटेल उम्र लगभग 14 वर्ष घर से बिना कुछ बताए चला गया, यह किशोर कस्बे के लाला भभूति प्रसाद जूनियर हाई स्कूल कछौना में कक्षा छह का छात्र है। जब वह घर से गया तब उसका छोटा भाई आदर्श पटेल उम्र 8 वर्ष रूम पर था, उसने रोकने का प्रयास किया, जब वह घर से निकला तब वह लाल शर्ट व काली पैंट पहने हुए था। जब वह घर से निकला है उसने अपने साथ कपड़े व बर्तन व कुछ रुपए ले गया है। कद सामान्य है, चेहरा गोल, रंग सांवला है। पीड़ित ने काफी खोजबीन की किंतु, कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पीड़िता ने कोतवाली कछौना में प्रार्थना पत्र देकर मदद की मांग की है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता