कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज में राज्य वित्त व 15वां वित्त आयोग एवं मनरेगा आवास योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायत ग्राम सदस्यों ने विधायक आशीष सिंह आशू से की, जिसके बाद विधायक के निर्देश पर टीएससी जांच की टीम गठित की गई। विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र पर ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया।
बताते चलें विकासखंड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज के ग्राम सदस्यों ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों राज्य वित्त/ 15वां वित्त आयोग एवं मनरेगा आवास योजना में वर्ष 2021-22 में ग्राम प्रधान हसरतुन निशा व ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप कुमार द्वारा काफी अनिमितताओं के साथ सरकारी धन राशि का गबन का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता कैलाश, सुशील कुमार, किरन, सुशीला देवी, सुरेंद्र कुमार, विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने संज्ञान लेते हुए शासन में शिकायत की, जिस पर विशेष सचिव के निर्देश पर ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीएससी जांच गठित की गई।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता