पर्वतारोही अभिनीत मौर्य सबसे कम समय में केदारकांठा शिखर स्पर्श करने वाले भारतीय युवा बने

कछौना, हरदोई– पर्वतारोही अभिनीत ने 2023 में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करके जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सभी क्षेत्र व जनपदवासियों ने पर्वतरोही को बधाई दी है। 

यह रिकॉर्ड पर्वतारोही अभिनीत ने केदारकांठा ट्रैक की चोटी फतह कर बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड यह प्रमाणित करता है कि पर्वतारोही अभिनीत ने बेस कैंप से मात्र तीन घंटे में केदारकांठा चोटी को फतेह किया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद पर्वतारोही अभिनीत मौर्य काफी खुश है और उनके पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पर्वतारोही अभिनीत बचपन से ही कुछ अलग करके देश में अपनी पहचान बनाना चाहते थे और इसके लिए पर्वतारोहण क्षेत्र को चुना। अभिनीत का लक्ष्य रिकॉर्ड समय में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन करना है। अब उनका सपना जल्दी ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना है। 

इस उपलब्धि के बाद पर्वतारोही ने बताया कि वह जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग पहलगाम, जम्मू कश्मीर के इंस्ट्रक्टर व उनके सभी सहयोगियों की सहायता व आशीर्वाद से बड़ी-बड़ी उपलाब्धियां हासिल कर रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत का इस क्षेत्र में बचपन से जाने का सपना था लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वह देर से शुरुआत कर सके। अब पर्वतारोहण क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करके जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना ही इनका लक्ष्य है।