- त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सत्ता बरकरार। मेघालय त्रिशंकु विधानसभा की ओर।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहयोगके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोग का धन्यवाद किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रायसीना संवाद का उद्घाटन किया।
- जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों ने जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और नशीले पदार्थों के नियंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया।
- विधिमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- न्यायपालिका और सरकार को बाल यौन शोषण के खतरे से मिलकरनिपटना चाहिए।
- इंदौरमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम 163 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 76 रन का लक्ष्य।