संदिग्ध परिस्थितियों बालामऊ गाँव मे घर से लापता हुआ छात्र, खोजबीन ज़ारी


कछौना- कछौना की ग्रामसभा बालामऊ के इंद्रजीत ने बताया कि कल 26 अगस्त 2022 को सुबह 7:00 बजे उन्होंने अपने पुत्र अनुज कुमार (उम्र 15 वर्ष )से कहा कि बेटा स्कूल जाओ। वह स्कूल जाने से कतराता रहता था। इसके बाद वह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ। लेकिन सुबह 7:00 बजे ही वह घर से अचानक गायब हो गया। जिसके बाद घरवालों ने इधर-उधर जानकारी ली, लेकिन अनुज का कोई भी सुराग नहीं लगा।

गुमशुदा छात्र ने हल्की पीली शर्ट व बदामी कलर की पैंट पहन रखी है। छात्र दो भाई एक बहन है। गुमशुदा छात्र एसबीएस स्कूल का छात्र है। छात्र के पिता ने बताया कि अगर किसी को कोई भी जानकारी हमारे पुत्र के बारे में मिलती है तो मोबाइल नंबर 8756 91 20 20 / 760 730 7561 पर सूचना देने की कृपा करें। महान दया होगी।