चाकू मारकर दो लोगों को घायल करने वाला हिस्ट्रीशीटर चढ़ा कछौना पुलिस के हत्थे

                एक हत्या जैसे मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए शातिर अपराधी ने दो लोगों पर मुर्गा काटने वाले चाकू से महज इस बात पर हमला कर दिया क्योंकि शराब के नशे में साइकिल लड़ गयी जिस बात से यह नाराज हो उठा। हमलावर अभी हाल में ही जेल से कोर्ट द्वारा पैरोल पर छूटकर घर आया था और इसके विरुद्ध विभिन्न गंभीर अपराधों के आधा दर्जन मामले दर्ज है।घायलों में एक कि हालत गम्भीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शातिर अपराधी को पुलिस ने उसके घर से चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
              सनसनीखेज मामला हरदोई के कोतवाली कछौना का है।यहां इलाके के लोनहारा में उस समय हड़कंप मच जब एक दबंग युवक ने अपनी बाइक से साईकिल सवार मवई निवासी सुरेंद्र (50) पुत्र नन्हकौनु को टक्कर मार दी। साईकिल सवार सुरेंद्र अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ घर जा रहा था। लोन्हारा गांव में बाइक सवार गांव का ही दबंग सुशील पुत्र रामदयाल ने उसकी साईकिल को टक्कर मार दी। पति पत्नी ने जब विरोध किया तो सुशील मुर्गा काटने वाला चाकू निकाल कर उन पर टूट पड़ा।इसी बीच बवाल होता देखकर गांव के बचाने दौड़े लोन्हारा के ही उत्तम मिश्रा को भी सुशील ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलो को सीएचसी पर भर्ती कराया । यहाँ से उत्तम (38) पुत्र  श्याम बिहारी को गम्भीरवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि सुरेंद्र का सीएचसी कछौना पर इलाज किया गया।
        इस मामले में आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से हमले में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।युवक के विरुद्ध गैंगेस्टर गुंडाएक्ट मारपीट आदि के कई मामले दर्ज है।आरोपी युवक सन 2000 में हुई एक हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाए चुका है और इस समय पैरोल पर छूटकर गांव आया था।