कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला एक युवक का शव

कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम बक्शा खेड़ा के पास खेत में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली। परिजनों ने ढाबा संचालक व गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ हरदोई मार्ग पर स्थित सिंह ढाबा पर रोहित अर्कवंशी पुत्र स्व०ब्रजलाल निवासी गोसवा थाना संडीला उम्र 18 वर्ष वेटर का कार्यकर्ता था। रविवार की सुबह ढाबा संचालक को बिना सूचना दिए बेटर गायब हो गया। जिसकी लाश रविवार की सुबह ग्रामीणों ने ग्राम बक्सा खेड़ा के पास देखी। जिसकी सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के शव पर बाएं हाथ में खरोंच व पीट पर चोट के निशान थे। जिसपर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए, ढाबा संचालक व बक्शा खेड़ा के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना के विषय में ग्रामीण दबी जुबान से कह रहे थे। मृतक युवक का ढाबा के पास स्थित घर से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते यह घटना होने की आशंका है। वहीं इस घटना के विषय में उपनिरीक्षक कमरुद्दीन ने बताया पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो होगी। दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। मृतक के पास मिला मोबाइल घटना का राज खोलने में सहायक बनेगा। इस घटना से मृतक युवक की विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। विधवा मां का वह रोजी-रोटी का सहारा था।