कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खतीरपुर मजरा बेरुआ के पास बेरुआ संपर्क मार्ग के ग्राम टिकवामऊ के पास खाई में एक युवक का शव मिला। युवक की मृत्यु की परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बेरुआ संपर्क मार्ग ग्राम टिकवामऊ के पास एक युवक की लाश खाई में पड़ी मिली। स्थानीय नागरिकों ने इसकी पहचान जयराम पुत्र मथुरी उम्र 42 वर्ष निवासी खतीरपुर मजरा बेरुआ के रूप में की। परिजनों ने इस घटना की सूचना कछौना पुलिस को दी, जिस पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। मृतक के चार बच्चे हैं। वह परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर करता था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।