हरदोई– शहर परियोजना कार्यालय हरदोई की मुख्य सेविका कोमल रावत ने कमल कुमार लिपिक सहायक द्वारा जबरदस्ती प्राइवेट पार्ट को टच करने और शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न से बचाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहित अनेक उच्चाधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजा है।
पीड़िता कोमल रावत नवनियुक्त मुख्य सेविका है जो कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी हरदोई के अन्तर्गत परियोजना शहर हरदोई में कार्यरत है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र मे पीड़िता ने बताया है कि कार्यालय मा ही काम करने वाला कमल कुमार लिपिक सहायक उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता के अनुसार वह कार्यालय में बैठी थी तभी कमल कुमार ने पीछे से पकड़ कर मेरे मुंह पर अपना मुंह रख दिया और हाथ भी कसकर पकड़ लिया। किसी प्रकार अपने को उनकी पकड़ से मुक्त कराकर बाहर निकल आयी और उससे कहा कि मुझसे ऐसी हरकत दोबारा मत करना। लेकिन इसके बावजूद कार्यालय में उपस्थिति के समय आये दिन कमल कुमार बैड टच करता है और कहता है कि घर में बताओगी तो नौकरी से निलवा देंगे।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब भी अपने घर लखनऊ जाती हूँ तो कमल कुमार भी ट्रेन के डिब्बे में आ जाता है और मुझे अपने पास बैठने के लिए विवश करता एवं मेरा पीछा करता रहता है। कार्यालय में मुझे अकेले रोकने की कोशिश करता है और ऐलानियां कहता है कि नौकरी कैसे की जाती है तुमको सिखाउंगा? मैं ही सीडीपीओ और डीपीओ हूँ। मेरी हर एक रिपोर्ट पर आपके खिलाफ कार्यवाही हो जाएगी। जब बीते सोमवार छुट्टी के बाद पीड़िता घर जा रही थी तब कमल कुमार ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर हाथ पकड़ कर जोर से अपनी तरफ खींचा। उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र मे पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है।
Related Articles
लकड़ी लेने गयी किशोरी से छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज
November 25, 2018
0
लॉकडॉउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद
July 12, 2020
0
नगर की भूमि पर लगे सूचना बोर्ड बीती रात तोड़े जाने पर नगर पंचायत ने अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया मामला
September 24, 2022
0