हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र के मरहइया गांव निवासी साठ वर्षीय रामसहाय बुधवार की सुबह शौच क्रिया करने के लिए खेतों की ओर जा रहा था । खेत पहुंचते ही वहां पर मौजूद सांड को देखकर किसान ने उसे खदेड़ा । जिसके बाद उसी सांड ने किसान के ऊपर हमला कर दिया । वृद्ध के ऊपर सांड का हमला होते हुए देख खेतों पर मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और सांड को खदेड़ा । जिसके बाद गंभीर तरीके से घायल वृद्ध किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
Related Articles
आजमगढ़, बरेली और उन्नाव में अलग – अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल
December 23, 2017
0
छह माह पूर्व पानी के विवाद में गोली लगने से घायल हुए वृद्ध रमेश चंद्र की इलाज के दौरान मौत
December 7, 2018
0
घायल लड़कियों को पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया
January 2, 2018
0