सीएचसी पर प्रसूता की मौत बच्चा सलामत

सीएचसी पर भर्ती कराई गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ी

            हरदोई- सीएचसी पर भर्ती कराई गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई। जिससे सकते में आए सीएचसी के जिम्मेदारों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। लेकिन बच्चे को सुरक्षित बचाया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
          शाहाबाद सीएचसी पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे इलाके पचदेवरा के कूंड़ी गांव निवासी गर्भवती मोनी देवी (21) पत्नी विनीत सिंह को प्रसव पीड़ा के चलते लाया गया। दोपहर में सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका प्रसव कराया। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद डाक्टरों के हांथ पांव फूल गए व महिला का रेफर लेटर तैयार करने लगे। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया। गुरूवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के मायके वालों में भी कोहराम मचा हुआ है।