हरदोई- बघौली थाना के गोरमई निवासी शिवराज की पत्नी पूनम की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। पूनम का मायका सिकंदरपुर बेनीगंज में है। परिजनों के मुताबिक मायके पक्ष ने किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
पूनम अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहकर नौकरी करती थी। वही हालत बिगड़ने पर उसका पति उसे लेकर घर आ रहा था। यहां पर मौत हो गई।वहीं पुलिस का कहना है खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिलहाल ससुराली जनों के प्रार्थना पत्र ही पर पंचनामा भरा गया है ।