हरदोई। हरपालपुर सीएचसी में प्रसव के बाद पैसे मांगने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी को युवक 300 रुपये देता है तो महिला स्वास्थ्यकर्मी कहती है कि लड़का हुआ है। इस पर युवक पैसे घर पर भूल आने की बात कहता है इतने में बात पूरी हो जाती है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है।
बताया गया कि हरपालपुर सीएचसी पर प्रसव के नाम पर प्रसूताओं के परिजनों से वसूली होती है। जिसमें 500से लेकर 5हजार रूपये तक मरीज के तीमारदारों से लिया जाता है। रुपये लेने के मामले में साक्ष्य न मिलने पर अभी तक पोल पट्टी नहीं खुली थी, लेकिन एक युवक अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर आया था। जहां प्रसव के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी ने युवक से पैसे की मांग की। इस पर युवक ने 300 रुपये जेब से निकालकर महिला स्वास्थ्यकर्मी को दिए। जिसमें महिला स्वास्थ्यकर्मी पैसे तो लेकर रजिस्टर में रख लेती है लेकिन युवक से कहती है कि लड़का हुआ है।
इतने में युवक पैसे घर पर भूलने की बात कहता है तो स्वास्थ्यकर्मी मुस्कुराती है और वीडियो समाप्त हो जाता है। रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में 300 रूपये देने वाला युवक प्रसूता का पति है। मामले में सीएमओ ने वीडियो की जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।