ट्रेन से कटकर पेंटर की मौत, कोतवाली शहर के धियर महोलिया का रहने वाला था पेंटर

          हरदोई– शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
           कोतवाली शहर के धियर महोलिया निवासी देवेंद्र मकानों में रंगाई पुताई करने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक अच्छा पेंटर भी था। शुक्रवार की सुबह किसी काम से जा रहा था। इसी बीच प्लेटफार्म में के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आकर उसकी कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र के एक पुत्र मनमोहन पुत्री नंदिनी,कालिंद्री हैं।