पुरुषवादी सोच का बीभत्स मञ्जर, कलियुगी मां-बाप ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका

राहुल मिश्र बघौली

  • शिशु की नाभि नाल में लगी चिमटी कुछ और ही इशारा करती है । क्या समाज को लड़कियों से वाकई नफरत है ?

थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर धतन खेड़ा गांव के पास झाड़ियों में मिली एक नवजात शिशु (बच्ची) का शव बरामद हुआ । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बघौली पुलिस ने मृत बच्ची का शव बरामद कर लिया ।

लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर धतन खेड़ा गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची के पड़े होने की सूचना बघौली पुलिस को मिली । सूचना पाकर थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त नवजात का शव बरामद कर लिया । नवजात बच्ची को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी नर्सिंग होम या अस्पताल में इसका जन्म हुआ है । क्योंकि शिशु की नाभि नाल में चिमटी लगी हुई है । शव को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की वह कैसी मां रही होगी जिसने नवजात बच्ची को मां का प्यार न देकर झाड़ियों में फेक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई ? ऐसे कलयुगी मां-बाप को लेकर देखने वालों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है ।