चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

  • क्षेत्रीय नागरिकों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील ।

राहुल मिश्र बघौली

आगामी त्योहारों को देखते हुए बघौली चौकी प्रभारी भावना भारद्वाज ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ एक बैठक की । जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के सीजन में आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की ।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक में बघौली चौराहा स्थित पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी भावना भारद्वाज ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की उन्होंने मौके पर मौजूद सभी नागरिकों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों के सीजन में अराजक तत्वों पर निगाह बनाए रखें और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं ।

इस मौके पर शिवराम सिंह बन्ना पुर जयराम बीकापुर मनोज भेलावा राजेंद्र प्रधान बरौली पप्पू सिंह महरी गुड्डू सिंह के साथ दर्जनों लोग एवं बघौली क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।