हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी को गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली चलने की घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से किशोरी घायल होकर गिर गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घर वाले इस घटना पर बोलने से कतराते रहे। वहीं पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला बावन चुंगी निवासी राहुल आर्मी जवान है । बुधवार की शाम घर पर मौजूद परिजन एक कमरे में बैठे हुए टी.वी. देख रहे थे उसी दौरान दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी । सभी दौड़कर मौके पर पहुंचे, जहां पर राहुल की 13 वर्षीय पुत्री सत्यम पिता के ही सरकारी रिवाल्वर से गोली लगने के बाद खून से लथपथ पड़ी थी । किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया ।