हरदोई- मझिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वही ससुरालीजन फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं।
ग्राम ररी निवासी अंजली 28 पत्नी शिवकुमार की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनका एक बेटा शौर्य और एक बेटी अर्पिता है। ससुर रामदास ने बताया कि मंगलवार की रात में घर के पीछे पेड़ में रस्सी से अंजली ने फांसी लगाकर जान दे दी लेकिन जान देने का कारण नहीं बता सके। घटना की सूचना पर अंजली के पिता भुवनेश्वर निवासी जसमणी थाना पसिगवां जिला लखीमपुर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। मझिला थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव घर के कमरे में रखा मिला था। अगर अंजली ने फांसी लगाई थी तो शव को उतारना नहीं चाहिए था। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।