हरदोई : देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम बेलहा निवासी अखिलेश (40) पुत्र छोट्टा खेतीबाड़ी का काम करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अखिलेश तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे और उनका एक बेटा मुकेश है। छोटे भाई अनंतराम ने बताया कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी बहनोई महेंद्र पाल के बेटे की सोमवार को बारात देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए भाई अखिलेश गए हुए थे। गांव के बाहर से रेलवे लाइन गुजरी है। देर रात को रेलवे लाइन पार करते समय अखिलेश ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बारात में शामिल होने गए अन्य लोगों ने शव को पड़े देखा और हादसे की जानकारी उनके बहनोई को दी। जानकारी पर सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे।