हज 2019 हेतु हज प्रशिक्षक के लिए आवेदन करे

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा हज 2019 हज प्रशिक्षण हेतु इच्छुक ट्रेनरी को हज कमेटी आॅफ इण्डिया की वेब साइट पर 10 जनवरी तक आॅन लाइन आवेदन करने के निर्देश दिये गये है।

वेब साइट पर आॅन लाइन करने के उपरान्त 12 जनवरी तक उ0प्र0 राज्य हज समिति के कार्यालय में हार्ड कापी जमा करना है। इस सम्बन्ध में 250 हज यात्रियो पर एक हज प्रशिक्षक रखा जायेगा तथा प्रशिक्षक ने गत 5 वर्षो से हज न किया हो। प्रशिक्षक अंग्रेजी, हिन्दी तथा उर्दू भाषा व कम्प्यूटर का ज्ञाता होना चाहिए तथा उसकी उम्र 58 वर्ष से अधिक न हो। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।