लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद करना सुनिश्चित करें केन्द्र प्रभारी – जिलाधिकारी

विगत 26 नवम्बर 2018 देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रय केन्द्रों पर खरीद न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए धान क्रय केन्द्र प्रभारियो से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद करना सुनिश्चित करे।

 

इस कार्य में किसान सहायको एवं लेखपालो को निर्देशित किया कि किसानो की धान की फसल कट कर घरो में आ चुकी है। शासन की मंशा के अनुरूप उनकी फसल का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए किसानो से सम्पर्क स्थापित करे, ताकि उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिल सके। उन्होने समस्त केन्द्र प्रभारियों से कहा कि जनपद के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करे। खरीद करते समय धान परीक्षण के मानको का पूरा ध्यान रखा जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार मिश्र, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल, केन्द्र प्रभारी सहित किसान सहायक मौजूद रहे।