धरने पर बैठे लेखपालों पर होगी सेवा से निष्कासन की विभागीय कार्यवाही

बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में सहयोग करने के बजाय धरने पर बैठे लेखपालों का वेतन काटा जाएगा। सभी तहसील स्तरीय अध्यक्षों एवं सचिवों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इन लेखपालों की सेवाएं निष्कासित करने की विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

बता दें कि तहसील सदर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सक्सेना, मंत्री रिजवान अली सहित 99 लेखपालों, तहसील दातागंज में अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, मंत्री सौरभ सक्सेना सहित 57 लेखपालों, तहसील बिल्सी में अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंत्री छत्रपाल सहित 63 लेखपालों, तहसील बिसौली में अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंत्री विनोद कुमार शर्मा सहित 95 लेखपालों पर एवं तहसील सहवान में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, मंत्री सुशील बाबू सहित 52 लेखपालों पर, जिले में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह एवं जिला मंत्री कमल कुमार सिंह सहित जिले के 366 लेखपालों के वेतन काटने के आदेश दिए हैं, साथ ही उन्होंने कहा है कि लेखपाल संघ के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंवित करते हुए उनकी सेवाएं निष्कासित करने की विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।