शासन की मंशानुसार राजस्व भूमि पर अवैद्य कब्जा हटाने के क्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जनपद के सभी थानों के दो गांव में राजस्व की भूमि पर अवैद्य कब्जा हटाने के तहत कार्यवाही की गई। नानकगंज ग्रंट झाला लखनऊ रोड पर ऊसर की भूमि पर जे0सी0गुप्ता, रामशंकर त्रिपाठी, रामभजन, सरदार इकबाल सिंह द्वारा अवैद्य कब्जे का निरीक्षण जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्वयं किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर आर0ए0वर्मा को निर्देश दिये कि जिन लोगों द्वारा ऊसर भूमि पर कब्जा कर खेती, धर्मकांटा, मकान बनाये गये हैं उन्हे आज सायं तक हटवाकर कब्जा मुक्त करायें। उन्होने कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में राजस्व व किसी भी विभाग की भूमि पर अवैद्य कब्जा नही रहने दिया जायेगा और जिन लोगोे द्वारा राजस्व व किसी भी विभाग की भूमि पर अवैद्य कब्जा किया गया है तो कब्जा हटाने के साथ-साथ कब्जेदार पर एन्टी भूमाफिया के तहत कार्यवाही की जायेगी।