कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा दीननगर से रामपुर होते भानपुर संपर्क मार्ग कई दशक से अछूता पड़ा था। खड़ंजा व कच्चा मार्ग होने के कारण आवागमन काफी दुष्कर था। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग को शासन से स्वीकृत दिया। इस मार्ग के नवनिर्माण की रास्ता खुल गई है। विधायक के इस कदम की क्षेत्रीय लोग सराहना कर रहे हैं।
बताते चलें विकास का एक पैमाना सार्वजनिक परिवहन होती है। क्षेत्र के विकास की कड़ी में सड़कों की आम भूमिका होती है। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा दीननगर से रायपुर, रामपुर होते हुए भानपुर संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग आजादी से अभी तक खड़ंजा व कच्चा मार्ग है। इस मार्ग से दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। मुख्य रूप से दीननगर, रायपुर, रामपुर, भानपुर आदि ग्राम के आवागमन का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग कुछ दूरी तक खड़ंजा उसके बाद कच्चा मार्ग बना है। बरसात के समय में ग्रामीणों का आवागमन काफी प्रभावित होता है। सबसे ज्यादा दिक्कत वृद्धजन, महिलाओं, मरीजों, नौनिहालों को होती है। बरसात में इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन काफी दुष्कर है। कई बार लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई।
प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघ्न ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को इस समस्या के बारे में अवगत कराया। विधायक रामपाल वर्मा ने मामले को गंभीरता से समझते हुए शासन को पत्र लिखा। जिसपर शासन से इस मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई। विधायक के अथक प्रयास से दीननगर बैरागी खेड़ा मार्ग किलोमीटर 05 से दीननगर से रायपुर संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत हो गई है। जिसकी निविदा भी जारी हो गई है। यस मार्ग के निर्माण से आम जनमानस को राहत मिलेगी, लोगों को आवागमन सुगम होगा, क्षेत्र के लोगों का विकास होगा।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता